फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पत्नी गई मायके, बुलाने गया पति तो ससुरालियों ने पीट दिया, लौटकर लगा ली फांसी

Tue, 25 Jul 2023 12:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पिछले दिनों पति-पत्नी का विवाद हुआ। गुस्सा होकर पत्नी अपने मायके चली गई। रविवार को सोनू पत्नी को बुलाने गया था। आरोप है कि वहां ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद वह अपने घर आ गया। रात में कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
आत्महत्या (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र स्थित नगला कलार में सोमवार को एक युवक ने फांसी लगा ली। पीडि़त पिता ने ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सोनू (27)  निवासी नगला कलार बैल्डिंग का काम कर गुजर बसर करता था। पांच साल पहले हाजीपुर दाउद खां निवासी एक युवती से उसका विवाह हुआ था। शादी के बाद उसके एक बेटा व बेटी हुआ। आरोप है कि पिछले दिनों पति-पत्नी का विवाद हुआ। गुस्सा होकर पत्नी अपने मायके चली गई। रविवार को सोनू पत्नी को बुलाने गया था। आरोप है कि वहां ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद वह अपने घर आ गया। रात में कमरे में फांसी लगा ली। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें