फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पति को 10 साल की कारावास, बाइक और फ्रिज के लिए गर्भवती पत्नी की कर दी थी हत्या

Sun, 12 Jan 2025 03:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वे बाइक व फ्रिज की मांग करने लगे। इसको लेकर बबली को पीटते थे। बबली कमरे में बेहोश पड़ी थी। मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर गंभीर चोट लगी थी।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में अदालत ने मृतका के पति सत्यवीर को दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। एडीजे फास्ट ट्रैक प्रथम अंजू राजपूत की अदालत ने 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


थाना बन्नादेवी क्षेत्र निवासी संतोष देवी ने आरोप लगाया था कि 16 अप्रैल 2004 को बेटी बबली की शादी चूहरपुर निवासी सत्यवीर से की थी। दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वे बाइक व फ्रिज की मांग करने लगे। इसको लेकर बबली को पीटते थे। 15 मई 2008 को संतोष का बेटा अमित बबली से मिलने के लिए गया तो उसे घर के अंदर जाने से रोका गया।

शक होने पर अमित अंदर गया तो बबली कमरे में बेहोश पड़ी थी। मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर गंभीर चोट लगी थी। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जेएन मेडिकल काॅलेज में उसकी मौत हो गई। वह गर्भवती थी। बच्चे की भी पेट में ही मौत हो गई। एडीजीसी कुलदीप सिंह तोमर ने बताया कि अदालत ने सत्र परीक्षण व साक्ष्यों के आधार पर सत्यवीर को सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें