थाना क्षेत्र के गांव रतरोई में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। घायल पत्नी को छर्रा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्वार्सी के मौलाना आजाद नगर रहीम मस्जिद गली नं. दो निवासी इमामुद्दीन खां (48) बुधवार को बाइक से कासगंज गया था।
वहां से बृहस्पतिवार को पत्नी अंजना बेगम को लेकर आ रहा था। रास्ते में गंगीरी के गांव रतरोई के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में इमामुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। अंजना बेगम घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को छर्रा सीएचसी में भर्ती कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई इरफान खां ने बताया कि इमामुद्दीन की पहली पत्नी की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। अंजाना बेगम से दूसरी शादी एक दिसंबर को हुई थी। संवाद