फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः राशन डीलर के देवर ने वीडीओ के साथ की मारपीट, सरकारी अभिलेख फाड़े

विज्ञापन
ब्लाक कार्यालय से आरोपी युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : AKBARABAD
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यालय में बृहस्पतिवार दोपहर वीडीओ के साथ महिला राशन डीलर के देवर ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। हाथ से छीनकर सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। वीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी तबरेज महबूब ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव लधौआ की महिला राशन डीलर का देवर कृष्ण कुमार राशन उठान फार्म (आरओ) पर हस्ताक्षर कराने आया था। उसके साथ कई लोग थे। वीडीओ ने बताया कि वह उस समय ब्लाक कार्यालय में चल रही बैठक में थे। इसी दौरान कृष्ण गोपाल उनके पास पहुंच कर हस्ताक्षर के लिए कहने लगा। वीडीओ ने जांच के बाद हस्ताक्षर करने के लिए कहा। इसी बात पर कृष्ण गोपाल भड़क गया। गाली गलौज करने लगा। ब्लाक परिषद में हंगामा होता देख सभी ब्लाक कर्मी वहां आ गए।
वीडीओ का आरोप है कि सभी लोगों के सामने कृष्ण गोपाल ने उनके साथ मारपीट की। हाथ से छीनकर सरकारी अभिलेखों को फाड़ दिया। जान से मारने की धमकी दी। मामले में इंस्पेक्टर संजीव त्यागी का कहना है कि ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर आरोपी कृष्ण गोपाल उर्फ सोना पुत्र गुलाब सिंह निवासी लधौआ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें