फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पत्नी ने परिवार से अलग रहने को कहा, तो दुनिया से हो गया दूर, पति ने विषाक्त खाकर दी जान

Tue, 05 Sep 2023 02:57 PM IST
चमन शर्मा दिगंबर, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

मृतक भानोंली के नगला मढ़ी निवासी 26 वर्षीय सोनू पुत्र महेश शर्मा के परिजनों ने बताया कि सोनू की एक साल पहले शादी हुई थी। पति-पत्नी में कई दिनों से परिवार से अलग होकर रहने को लेकर झगड़ा चल रहा था। पति ने परिवार से अलग रहने के लिए मना कर दिया, तो पत्नी को गुस्सा आ गया।
विज्ञापन
विषाक्त प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लोधा थाना क्षेत्र के गांव भानोंली में परिवार से अलग होकर  रहने को लेकर दपंति में  झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात को पति ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए दाह संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


मृतक भानोंली के नगला मढ़ी निवासी 26 वर्षीय सोनू पुत्र महेश शर्मा के परिजनों ने बताया कि सोनू की एक साल पहले शादी हुई थी। पति-पत्नी में कई दिनों से परिवार से अलग होकर रहने को लेकर झगड़ा चल रहा था। पति ने परिवार से अलग रहने के लिए मना कर दिया, तो पत्नी को गुस्सा आ गया। वह घर से निकल कर जगंल की तरफ जाने लगी। पति ने पत्नी को रोका, तो पत्नी नहीं  मानी। 

हारकर पति ने परिवार से सदा-सदा के लिए अलग रहने की बात कही, तब पत्नी रूकी। पति, पत्नी से सामान लाने की कह कर घर चला गया। वहां जाकर पति ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। विषाक्त पदार्थ खाने से पति की हालात बिगड़ी और घर के अन्दर महिलाओं की चीख-पुकार मचने लगी। पति के विषाक्त खाने की सुनकर पत्नी घर के लिए दौड़ी।  
विज्ञापन


परिजन युवक को इलाज के लिए खैर सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने हालात नाजुक देख उसे जिला अस्पताल मलखान सिंह के लिए रेफर कर दिया।  वहां से उसे जेएन मेडिकल मैडीकल के लिए रेफर कर दिया गया । मेडिकल पहुंचने से पहले ही रास्ते में युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए दाह संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें