फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शादी समारोह में पत्नी से हुआ विवाद, पति ने की खुदकुशी

विज्ञापन
धर्मेंद्र कुमार का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
गंगीरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कसेर के मजरा नगला महारी में रविवार की देर रात एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शादी समारोह में उसका विवाद पत्नी से हो गया था। धर्मेंद्र की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगला महारी निवासी 42 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार पुत्र महेंद्र सिंह रविवार को छर्रा स्थित एक मैरिज होम में अपने साले की बेटी की शादी में परिवार के साथ शामिल होने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका विवाद पत्नी नीरज देवी से हो गया।

विवाद के बाद धर्मेंद्र नाराज होकर समारोह स्थल से निकलकर अपने घर पहुंच गया। कमरे में पंखे के सहारे फंदाकर लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार की सुबह करीब सात बजे परिवार की युवती रचना किसी कार्य से कमरे में पहुंची।
विज्ञापन


दरवाजा अंदर से बंद था उसने खिड़की से झांककर देखा तो धर्मेंद्र फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही शादी समारोह मातम पसर गया। परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। परिजनों ने बताया है कि धर्मेंद्र एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक था। उसने अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को रोते हुए छोड़ा है। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें