फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे गंभीर घायल

Tue, 21 Oct 2025 12:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीछे से आ रही तेज रफ्तार फर्रुखाबाद डिपो की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बस का अगला पहिया पति व पत्नी को कुचलते हुए निकल गया। दंपती की मौके पर ही माैत हो गई। महिला के सिर के बाल बस के अगले हिस्से में फंसे ही रह गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर नायरा पेट्रोल पंप के सामने 21 अक्तूबर को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दो बच्चे घायल हो गए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां के गांव बबीना निवासी 42 वर्षीय विक्रम सिंह यादव दिल्ली में एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड थे। 21 अक्तूबर सुबह त्योहार मनाने के लिए 38 वर्षीय पत्नी निशा यादव, 14 वर्षीय बेटी सेजल यादव व 11 वर्षीय बेटे धनराज यादव के साथ बाइक से पैतृक गांव मैनपुरी जा रहे थे।  सुबह करीब दस बजे दिल्ली-कानपुर हाईवे से खेरेश्वर चाैराहे से आगे नायरा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार फर्रुखाबाद डिपो की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बस का अगला पहिया विक्रम सिंह व उनकी पत्नी निशा यादव को कुचलते हुए निकल गया। दंपती की मौके पर ही माैत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के सिर के बाल बस के अगले हिस्से में फंसे ही रह गए। टक्कर लगने से सड़क पर गिरी विक्रम सिंह की बेटी सेजल व बेटा धनराज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर व वाहन चालक रुक गए, जिन्हें देख चालक बस को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। सीओ प्रथम मयंक पाठक ने बताया कि हादसे की खबर पर परिजन अलीगढ़ आ गए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद घर ले गए। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक को तलाशा जा रहा है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें