फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा नंबर 203: होटल में पति-पत्नी शराब के नशे में मिले लहूलुहान, दोनों ने खुद को किया घायल

Sat, 17 May 2025 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था। दोनों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। गिलास, सलाद बिखरा हुआ था। पति ने अपने आपको मरने की धमकी देकर अपने हाथों को चाकू से कई जगह काटा है। इसके बाद पत्नी ने भी अपने हाथों को काट लिया।
विज्ञापन
घायल पति और पत्नी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदुआगंज थाने के निकट एक होटल में रुके पति-पत्नी ने 15 मई देर रात खुद को चाकू से प्रहार कर लहूलुहान कर लिया। इस दौरान मासूम बेटा साथ में सो रहा था। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भर्ती कराया है। पत्नी का अभी इलाज चल रहा है। देर शाम इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।

विज्ञापन


बरला थाना क्षेत्र के गांव कोरह रघुपुरा निवासी रनवीर उर्फ गोपाल पंडित (28) पुत्र हजारीलाल 15 मई दोपहर तीन बजे पत्नी कविता (25) व तीन वर्ष के बेटे के साथ हरदुआगंज थाने से लगभग 200 मीटर आगे स्थित ब्रदर्स ओयो होटल में पहुंचा, जहां कमरा नंबर 203 में ठहरा।

कमरे में बिखरा हुआ था खून, रात ढाई बजे पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों चाकू से लहूलुहान अवस्था में कमरे में पड़े मिले। चीख-पुकार सुनकर होटल कर्मी कमरे में पहुंचे तो पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था। दोनों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। गिलास, सलाद बिखरा हुआ था। सूचना पर रात 2:30 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष विदेश राठी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में गोपाल ने बताया कि उसने अपने आपको मरने की धमकी देकर अपने हाथों को चाकू से कई जगह काटा है। इसके बाद पत्नी कविता ने भी अपने हाथों को काट लिया। वहीं कविता का कहना था कि पहले उसके पति ने उसके गले पर चाकू मारा और फिर खुद अपने दोनों हाथों को काटा है।
विज्ञापन


पत्नी के गले और चेहरे पर आए टांके
पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को एंबुलेंस की मदद से दीनदयाल अस्पताल भेज दिया, जहां से दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पति गोपाल को प्राथमिक उपचार के बाद शुक्रवार सुबह छुट्टी दे दी गई। कविता के गले और चेहरे पर कई टांके आए हैं जो अभी उपचाराधीन है। इस दौरान पुलिस को कमरे से उनका बेटा सोता मिला, जिसे मेडिकल कॉलेज में महिला पुलिस कर्मियों ने अपने पास रखा। दोनों के रिश्ते को लेकर शंका होने पर पुलिस ने दोनों के परिजनों से बातचीत की जिसमें दोनों के पति पत्नी होने की पुष्टि होने पर सुबह मेडिकल पहुंचे कविता के मामा को बालक सौंपा दिया गया। देर शाम कविता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही थी। थाना प्रभारी धीरज कुमार का कहना है कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें