फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश से आफत, दो की मौत

Sat, 17 Jun 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को आधी रात के बाद आई तेज आंधी और बारिश तबाही लेकर आयी। शहर में अलग-अलग स्थानों पर मकान ढहने से मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को मलखान सिंह जिला अस्पताल व जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा जगह-जगह पेड़ गिर गए जिनके नीचे दबकर वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तमाम जगह बिजली के तार टूटने से विद्युतापूर्ति आपूर्ति ठप हो गई जिसे शुक्रवार देर शाम तक सुचारु किया जा सका। तेज बारिश के चलते आधे से ज्यादा शहर जलभराव की चपेट में आ गया।

शुक्रवार को पूरे दिन नगर निगम की टीमें नालों के अवरोध खोलने में जुटी रहीं। इसके लिए नालों पर बने स्लैब तोड़े गए। लोगों को नाले चौक न करने की चेतावनी भी दी गई। आंधी और बारिश के चलते गांधी पार्क इलाके में डोरी नगर समाधि वाली गली में गंगा सिंह के मकान की ऊपरी मंजिल धराशायी हो गई।
विज्ञापन


इस मकान के बराबर में ही नवाब सिंह का मकान है। नवाब सिंह का 12 वर्षीय बेटा प्रशांत सिंह टिन शेड के नीचे सो रहा था। गंगा सिंह के मकान का मलवा नवाब सिंह के मकान पर बने टिन शेड पर गिरा, जिसमें प्रशांत सिंह की दबकर मौत हो गई।

दूसरी ओर देहली गेट इलाके में करबला रोड पर रोरावर निवासी शकील की आठ वर्षीय बेटी चाहत की भी मकान ढहने से मौत हो गई। रोरावर में गुड्डू के मकान की दीवार सौरुद्दीन के मकान पर गिर गई जिससे टिन शेड में सो रहे लोग चपेट में आ गए। बापू नगर में मकान गिरने से छह लोग घायल हो गए।

बाबा कालोनी सिंघौली में प्रेमपाल के मकान की दीवार होरीलाल के मकान पर गिर गई। इसमें होरी लाल सहित 10 लोग घायल हो गए। भगवान नगर गली नंबर आठ में सुबह चार बजे गंगा सिंह के मकान पर पड़ोसी की दीवार गिरने से लेंटर चटख गया।

इसमें गंगा सिंह और इनकी पत्नी कांता देवी बाल-बाल बचे। कासिम नगर, भुजपुरा में मकान गिरने से फरमान नाम का बच्चा घायल हो गया। मुल्ला पाड़ा में बिजली का पोल टूटकर गिर गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली ठप हो गई। रियाज नगर में मकान  गिरने से तीन लोग घायल हुए जिन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें