फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सांकरा गंगाघाट पर स्नान करने पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु, हर ओर जय मां गंगे

Tue, 04 Jul 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गुरू पूर्णिमा पर सुबह से ही सांकरा गंगाघाट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। दोपहर तक सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर स्नान करने पहुंच गए। गंगा में स्नान कर भक्तों ने पूजा पाठ किया।
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर संकरा गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांकरा स्थित गंगाघाट पर गुरू पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पूजा पाठ किया। इस दौरान हर-हर महादेव, जय मां गंगे के जयकारों से घाट गुंजायमान रहा। घाट पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी तैनात रहा।

विज्ञापन


गुरू पूर्णिमा पर सुबह से ही सांकरा गंगाघाट पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। दोपहर तक सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर स्नान करने पहुंच गए। गंगा में स्नान कर भक्तों ने पूजा पाठ किया। उसके बाद पूड़ी-सब्जी, फल आदि का वितरण किया। हर तरफ हर-हर महादेव, जय मां गंगे के जयकारे गूंज रहे थे। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही।

इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि इस समय गंगा उफान पर है। गुरू पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आए भक्तों के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। उनके साथ कोई अनहोनी न हो इसके लिए गोताखोरों को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें