फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार के प्रश्नों से संबंधित लिफाफा गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू में पीएचडी प्रवेश परीक्षा शुरू होने के पहले प्रश्न पत्र पर सवाल उठने लगे हैं। एक प्रोफेसर का ‘प्रश्न बैंक’ से संबंधित लिफाफा गायब होने के बाद छात्र नेता इस मुद्दे को तुल देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

एएमयू में आज से पीएचडी प्रवेश परीक्षा शुरू होने जा रही है, जो 7 नवंबर तक चलेगी। इसी बीच एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी प्रश्न पत्र को लेकर सवाल उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. एआर वीजापुर से प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए प्रश्न बैंक (50 प्रश्न) मांगे गए थे। उन्होंने प्रश्न बैंक तैयार कर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में भेज दिया। उनके प्रश्न बैंक का लिफाफा गायब हो गए हैं। नदीम अंसारी का कहना है कि जब प्रश्न बैंक का लिफाफा गायब हो सकता है तो प्रश्न पत्र भी सुरक्षित नहीं है।
राजनीति विज्ञान विभाग में पीएचडी में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा 7 नवंबर को है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक मुजीबउल्लाह जुबैरी का कहना है कि नदीम अंसारी का आरोप सहीं नहीं है। प्रो. वीजापुर का प्रश्न बैंक (मानवाधिकार) से संबंधित लिफाफा मिस प्लेस हो गया है। लेकिन उनका लिफाफा अभी मॉडरेटर के पास नहीं भेजा गया था। ऐसे में प्रश्न पत्र पर सवाल उठाना गलत है। दरअसल प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए एएमयू सहित दूसरे विश्वविद्यालय के शिक्षकों से भी प्रश्न मंगाए जाते हैं। प्रश्न बैंक तैयार कर मॉडरेटर के पास भेजा जाता है। मॉडरेटर प्रश्न पत्र के तीन सेट तैयार करते हैं। उसमें से किसी एक का चयन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें