साड़ी की दुकान में अचानक आग लग गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक लाखों का माल जल कर राख हो गया। आग लगने की कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के देहलीगेट थाना अंतर्गत रेलवे रोड स्थित एक साड़ी की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो फायर टेंडरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकान स्वामी ने बताया कि आग में लाखों की साड़ियां और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। नुकसान करीब 25 लाख रुपये से अधिक आंका जा रहा है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों में आग फैलने से बच गई और एक बड़ी अनहोनी टल गई। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं।