फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कैंपस के अंदर कैसे पहुंचीं ? तुरंत बाहर जाइए...

Wed, 19 Oct 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
How you arrived inside the campus? Get out immediately ... - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने महिला थाना प्रभारी पूनम जादौन को कैंपस से बाहर निकाल दिया। छात्र नेता के तेवर देखकर वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी ही नहीं बल्कि प्रॉक्टोरियल टीम के अधिकारी भी इधर-उधर मुंह छुपाते नजर आए।
विज्ञापन


मंगलवार को एएमयू आईजी हॉल की छात्राएं प्रवोस्ट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए बाब-ए-सैयद पर धरना देने पहुंची थीं। इसकी सूचना पहले ही एएमयू प्रशासन द्वारा पुलिस अधिकारियों को दे दी गई थी। छात्राओं के पहुंचने के पहले ही महिला थाना प्रभारी पूनम जादौन दल-बल के साथ वहां पहुंच गईं।

जब छात्राएं बाब-ए-सैयद पर धरना दे रहीं थीं, उस समय महिला थाना प्रभारी भी अंदर खड़ी थीं। इसी बीच एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष फैजुल हसन, उपाध्यक्ष नदीम अंसारी धरनास्थल पर पहुंचे। महिला थाना प्रभारी को बाब-ए-सैयद के भीतर देखकर उपाध्यक्ष भड़क गए। उन्होंने कड़े लहजे में पूछा कि आप कैंपस के अंदर कैसे पहुंचीं।
विज्ञापन


 तुरंत बाहर जाइए। एक भी महिला पुलिसकर्मी अंदर नहीं रहनी चाहिए। उपाध्यक्ष के तेवर देख वहां मौजूद लोग हक्काबक्का रह गए। उपाध्यक्ष के तेवर देख महिला थाना प्रभारी वहां नहीं रुकीं और पूरी टीम के साथ   चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें