फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुजपुरा में मकान गिरने का जिम्मेदार नगर निगम

Tue, 26 Jan 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा के मोहल्ले रानी वाले दगड़े में मकान गिरने की दुर्घटना के लिए जिम्मेदार नगर निगम की लापरवाही है। यह बात सोमवार को इलाके का जायजा लेने गए विधायक प्रतिनिधि पार्षद बाबा फरीद आजाद  ने कही।
विज्ञापन


 साथ ही विधायक व पार्षद ने परिजनों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इधर, अब घायलों की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
रानी वाले दगड़े में नसरुद्दीन और इंतजाम नाम के दो भाई रहते हैं। नसरुद्दीन आगे वाले हिस्से में और इंतजाम पीछे वाले हिस्से में अपने अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोनों ही मजदूरी करते हैं।

रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे बच्चे घर में खेल रहे थे। तभी मकान के एक हिस्से की दीवार जमीन में धंस गई। इससे गाटर पटिया वाली छत गिर गई। इसमें बच्चे दब गए।  घायल बच्चों में एक बच्ची नौशीन, भोला, मो.सहिल, नासिर और नसरीन शामिल हैं।
विज्ञापन


यहां विधायक के निर्देश पर मौके पर हकीकत जानने पहुंचे बाबा फरीद आजाद को परिजनों ने बताया कि इस घर में नौशे चार बेटों संग रहते हैं। वह खुद बीमार हैं। पांच-छह दिन पूर्व एक बेटे भूरा का इंतकाल हुआ है।

नसीरुद्दीन की पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार की हालत बेहद दयनीय है। यहां जल निकासी न होने की शिकायत कई मर्तबा नगर निगम से की गई। फिर भी  सुनवाई नहीं हुई। इसे लेकर दुर्घटना का जिम्मेदार नगर निगम को मानते हुए मदद दिलाने की बात कही। इस मौके पर शानू, मो.हफीज, फरहान सलमानी, अख्तर, मो.आजाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें