डीपीएस आगरा रोड जूनियर विंग व सीनियर विंग में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
छात्रा सौम्या ने स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताते हुए देशभक्तों का परिचय दिया व उनके त्याग व समर्पण के वृत्तांत सुनाए। खुशी ने बताया कि कठिन परिश्रम व सूझबूझ से हमारे संविधान का गठन हुआ है, जिसमें सभी वर्ग व समुदाय को एक पलड़े में तौला गया है।
कक्षा ग्यारहवीं की विभूति व साक्षी एवं परी व मान्या ने जय हो गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवयश जैन ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्यनिष्ठ होना ही सच्ची देशभक्ति है। अक्षत जैन ने वीर शहीदों को नमन करते हुए गणतंत्र दिवस पर कविता प्रस्तुत की।
प्रिंसिपल ने कहा कि हमें जातिवाद की बेड़ियों को तोड़कर राष्ट्रीय होने का फ र्ज अदा करना चाहिए। संचालन रूकैया शकील ने किया। इधर, जूनियर विंग में भी विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। छात्रों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा तीन के छात्रों ने देशभक्ति गीत की सुमधुर प्रस्तुति देकर सभी को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
विद्यालय की हेड मिस्ट्रेस आरती झा ने गणतंत्र दिवस के संदर्भ में सभी उपस्थित विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे एवं जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल पल्लवी उपाध्याय, वाइस प्रिंसिपल चंद्रशेखर शर्मा मौजूद रहे।