फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, बुजुर्ग महिला गंभीर

विज्ञापन
घायल सरबती देवी। 
विज्ञापन
थाना गांधीपार्क क्षेत्र के दुबे का पड़ाव स्थित धोबी वाली गली में बुधवार को एक मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। हादसे में वहां से गुजर रही 80 वर्षीय वृद्धा सरबती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। आरोप है कि करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद घायल महिला को परिजन ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मंगलवार को मदारगेट व दूसरे दिन इस घटना ने शहर में पुराने मकानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह ने बताया कि धोबी वाली गली निवासी सरबती देवी पत्नी देवीराम बुधवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किसी काम से घर से बाहर जा रही थीं। तभी उनके मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। चीख-पुकार पर पड़ोसी व परिजन आ गए। मलबे से सरबती देवी को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धा को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, दुबे का पड़ाव क्षेत्र में कई पुराने मकान हैं। इन मकानों के छज्जे और दीवारें काफी जर्जर हो चुकी हैं। ये इमारतें कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इन जर्जर इमारतों की मरम्मत या गिराने के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें