फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल पर छापा, नहीं मिले रोमियो

Tue, 28 Mar 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
गरीब बच्चों को ले जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक करती बच्चों की मां। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शहर के चर्चित होटलों पर अब पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को रेलवे रोड के होटल वोल्गा में सिटी मजिस्ट्रेट विमल कुमार अग्रवाल ने पूरी टीम के साथ छापा मारा। यहां पर कोई भी युगल मिला तो नहीं, लेकिन स्थितियाें को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने होटल संचालक को चेतावनी दे दी है। चेतावनी में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति बिना आईडी के न ठहरे।
विज्ञापन


अगर महिला-पुरुष एक साथ हों तो दोनों की आईडी ली जाए। आईडी के साथ उनके रिश्तों के बाबत भी जानकारी की जाए। रजिस्टर में उनकी इंट्री की जाए। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। रजिस्टर में भी कोई इंट्री नहीं थी। 

 इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ कठपुला और सेंटर प्वाइंट पर भीख मांगने वाले बच्चों को पकड़ा। तीन लड़कियों के साथ छह लड़कों को यहां से पुलिस ने अपने साथ लिया है। ये सभी भीख मांग रहे थे। लड़कों को सेवियो नवजीवन संस्था के आश्रम में भेजा गया है।
विज्ञापन


लड़कियों को चाइल्ड केयर को दिया गया। सभी की उम्र और स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इनके माता पिता की तलाश जारी है। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि भीख मंगवाने वाले किसी गिरोह की सक्रियता, बच्चों को नशे की आदत डलवा कर भीख मंगवाने की संभावना को देखते हुए ये कार्रवाई की गई है। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें