फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के आदेश को ठेंगा: अलीगढ़ जेडी हेल्थ धड़ल्ले से गाड़ी पर लगाकर चल रहे हूटर-फ्लैशर, नहीं दे पाए जवाब

Sat, 22 Jun 2024 03:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में इगलास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक अनुपम भाष्कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वीआईपी कल्चर समाप्त करने के स्पष्ट आदेशों का उल्लंघन करके सरकारी गाड़ी पर हूटर  व  फ्लैशर लगाकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
हूटर-फ्लैशर लगी अलीगढ़ एडी हेल्थ की सरकारी गाड़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के वीआईपी कल्चर समाप्त करने के आदेश को अलीगढ़ के जेडी हेल्थ ठेंगा दिखाते नजर आ रहे हैं। वह हूटर और फ्लैशर लगी सरकारी गाड़ी से निरीक्षण कर रहे हैं। जब जेडी हेल्थ से सीएम के हूटर-फ्लैशर हटाने के आदेश के बारे में पूछा गया तो वह निरूत्तर हो गए।

विज्ञापन


अलीगढ़ में इगलास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक अनुपम भाष्कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वीआईपी कल्चर समाप्त करने के स्पष्ट आदेशों का उल्लंघन करके सरकारी गाड़ी पर हूटर  व  फ्लैशर लगाकर चल रहे हैं। जब संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक से मुख्यमंत्री के आदेश के बारे में पूछा गया तो वह यह भी नहीं बता सके कि आदेश कब जारी हुआ ? 
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक अनुपम भाष्कर ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करेंगे। कब करेंगे इस सवाल के जवाब में वह निरूत्तर दिखे। अलीगढ़ में पुलिस अधिकारी भी सीएम के आदेश का पालन कराने के लिए अभी तक अभियान भी नहीं चला पाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें