गिरफ्तारी से लेकर संपत्ति जब्तीकरण को टीमें गठित
एसएसपी ने बताया कि इस शराब कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें लगी हैं। इसके अलावा चार और टीमों का गठन इस रैकेट को नेस्तनाबूत करने के लिए किया गया है। यह टीमें चार अपर पुलिस अधीक्षकों के अधीन अलग-अलग काम करेंगी।
ये हैं चार टीमें
1-एसपी देहात शुभम पटेल के नेतृत्व में टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ, कार्रवाई, सभी का डोजियर बनाने का काम करेगी। इस टीम में सीओ खैर, इंस्पेक्टर खैर व देहात की एसओजी शामिल रहेगी।
2-एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के नेतृत्व वाली टीम रासुका की सभी कार्रवाई पूरी करना सुनिश्चित करेगी। इस टीम में सीओ तृतीय, सीओ गभाना, एसओ जवां, एसओ लोधा व शहर की एसओजी शामिल रहेगी।
3-एसपी यातायात सतीशचंद्र के नेतृत्व की टीम विवेचना कराने से लेकर न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ पैरोकारी का काम करेगी।
4-एसपी अपराध राजेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली टीम आरोपियों पर गैंगेस्टर और संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई पूरी करेगी। इस टीम में सीओ एलआईयू, एसओजी, सर्विलांस के प्रभारी रहेंगे।