फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: बलिदानियों की वीरांगनाओं को मिला सम्मान, शौर्य को किया नमन, सिंगिंग में विजडम बना विजेता

Sun, 16 Aug 2026 07:23 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गायन प्रतियोगिता में विजडम पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल दूसरे और विश्व भारती पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
बलिदानियों की वीरांगनाओं का सम्मान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों की वीरांगनाओं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया। ओजोन क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में अतिथियों ने देश के लिए किए गए बलिदान और त्याग को नमन किया।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि 38वीं पीएसी बटालियन के कमांडेंट राजेश द्विवेदी रहे। विशिष्ट अतिथि कर्नल आरके सिंह और कैप्टन आसीन खान ने वीरांगनाओं व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने गायन प्रतियोगिता में देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता में विजेता बच्चे - फोटो : संवाद
इनका हुआ सम्मान
कल्पना देवी गांव छोटी वल्लभ, विमला देवी सिकंदरपुर पिलखना, चंद्रवीर सिंह खरवारा टप्पल, शशिबाला जट्टारी, आरपी सिंह रसूलपुर, किताब सिंह खड़ौआ अतरौली, लोकेंद्र सिंह टलेसरा, रामवती देवी राजगांव, सुमन लता संजय गांधी कॉलोनी, वीरवती देवी गोरई, वर्षा यादव अलीगढ़, मूर्ति देवी जोहरा, विजय जी जट्टारी, भूदेवी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी कामेश गौतम, रजनी तोमर आभा, विनय शर्मा, धर्मवीर सिंह, कर्मवीर सिंह बसंत बंसल।

गायन प्रतियोगिता में विजेता रहा विजडम पब्लिक स्कूल
गायन प्रतियोगिता में विजडम पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल दूसरे और विश्व भारती पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

उपस्थित पीएसी कमांडेंट राजेश द्विवेदी, कर्नल आरके सिंह, कैप्टन आशीन खान व अन्य - फोटो : संवाद
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम सराहनीय रहा। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों का सम्मान करना हम सभी के लिए गौरव की बात है।-राजेश द्विवेदी, कमाडेंट, 38वीं पीएसी बटालियन
देश के वीर सपूतों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवारों का सम्मान करना राष्ट्र के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। -कर्नल आरके सिंह
बलदानियों के परिवारों ने जिस धैर्य और हौसले के साथ देश के प्रति अपना दायित्व निभाया, वह आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।-कैप्टन आसीन खान

ये रहे मौजूद
सरिक्स पावर सॉल्यूशन से विजय वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, बाल जीवन मेडिसिन सौरव अग्रवाल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल से प्रधानाचार्य सुनीता सिंह, कृष्णा राज सिंह, सेठ मलूक चंद्रा इंटरनेशनल स्कूल से अजय अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, श्री खुशी राम महाविद्यालय से निदेशक पुनीत शर्मा, नरेश शर्मा, आरजीवीएम द रियल स्कूल से डायरेक्टर राहुल वार्ष्णेय, देव मोटर्स से निदेशक द्रोण अग्रवाल, स्टार सीलिंग से कुलदीप कुमार, संजीव मदान, ओजोन सिटी से सागर मंगला, शैलेंद्र सिंह, रवि गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, पंकज धीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें