फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर विदेश व बाहरी राज्यों से आने वाले होंगे होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, केरल सहित अन्य राज्यों में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत होली पर बाहरी राज्यों व विदेश से आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन होना पड़ेगा। साथ ही उनको कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट भी साथ लानी होगी। यहां पहुंचने पर भी उनकी जांच होगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर होली पर घर आने वाले प्रवासी श्रमिकों को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिला प्रशासन ने एडवाइजरी में कहा है कि बाहरी राज्यों व विदेश से आने वाले लोगों को अपने विषय में कोरोना कंट्रोल रूप के फोन नंबर 05712420100, 05712420101 जानकारी देनी होगी। जिला कोरोना कंट्रोल रूम की प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि कंट्रोल रूम के नंबर पर कई बार बाहर से आने वाले लोग अपने विषय में जानकारी नहीं देते हैं। मगर, वह संदिग्ध होने के साथ ही दूसरों के लिए कोरोना वायरस के वाहक साबित हो सकते हैं। इसलिए पहले तो व्यक्ति खुद ही अपनी जानकारी दे दें। अगर, किसी पड़ोसी को लगता है कि उसके मोहल्ले, पड़ोस में बाहर से कोई व्यक्ति आया है तो उसकी जानकारी तत्काल कंट्रोल रूम को दें। फोन करने वाले का नाम उजागर नहीं किया जाएगा।
13 से 27 मार्च तक चलेगा रैंडम सैंपलिंग अभियान
कोरोना वायरस ने पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इस पर शासन और प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिले में 13 मार्च से लेकर 27 मार्च तक विशेष जांच अभियान चलेगा। इस दौरान बाजार, फैक्टरी, प्रतिष्ठान आदि जगहों पर कोरोना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

13 मार्च को बड़े निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूरों, लेबर चौक पर आने वाले निर्माण श्रमिकों की जांच होगी। 14 को स्ट्रीट वेंडर, फल-सब्जी विक्रेता, 15 व 16 को स्कूल कालेज के स्टाफ व छात्र-छात्राओं की जांच होगी। 17 को ट्रैवल एजेंसी, 18 को सड़क किनारे ठेल वालों की जांच होगी। 19 मिष्ठान विक्रेताओं की सैंपलिंग, 20 को रिक्शा, ई-रिक्शा व ऑटो चालक, 21 को निजी व रोडवेज बस अड्डों पर सैंपलिंग होगी। 22 को होली की पिचकारी, रंग, गुलाल बेचने वाले दुकानदारों की सैंपलिंग होगी। 23 को रेस्टोरेंट में सैंपलिंग होगी। 24 को मॉल्स, कपड़ा बाजार, कपड़ा विक्रेताओं, 25 को फिर से होली से संबंधित सामग्री बेचने वाले किराना स्टोर संचालकों सहित रंग, पिचकारी विक्रेताओं की सैंपलिंग होगी। 26 को ट्रैवल एजेंसी, 27 को शराब, बीयर, भांग-ठंडाई की दुकानों के विक्रेताओं की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें