फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भी मिलेगी सशर्त होम आइसोलेशन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना मरीजों की बढ़ती तादात को देखते हुए शासन ने होम आइसोलेशन की सुविधा का एलान करते हुए जिलाधिकारी को पत्र भी जारी कर दिया है। सोमवार शाम को जिला प्रशासन को पत्र प्राप्त हुआ। इसके बाद डीएम ने देर रात को अधिकारियों के साथ वार्ता कर इसे मंगलवार यानी आज से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि शासन स्तर से कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन करने के संबंध में तय की गईं गाइड लाइनों में जिला स्तर पर कोई फेरबदल नहीं किया गया है। जिले में औसतन 30 मरीज हर रोज मिल रहे हैं। ऐसे में कई बार लोगों की कोविड एल-1 अस्पतालों में व्यवस्थाओं को लेकर भी शिकायत आई है। संज्ञान में आया है कि कुछ लोग एल-1 में भर्ती होने से बचने को अपनी बीमारी छिपा रहे हैं, जिससे की कोरोना के सामुदायिक प्रसार की संभावना बन जाएगी। इसे देखते हुए शासन ने निर्णय लिया है।
उसे लागू कर दिया गया है। मरीजों को को होम आइसोलेशन होने के लिए एक शपथ पत्र भरने के साथ ही पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी। अब कोरोना के हल्के लक्षणों वाले मरीजों को होटल, होम और कोविड एल-1 अस्पताल के तौर पर तीन विकल्प सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें