फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : आज से होम आइसोलेशन पर रोक

विज्ञापन
कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम चन्द्र भूषण सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के तेजी से बढ़ने के कारण जिले में होम आइसोलेशन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अब किसी भी व्यक्ति को संक्रमण होने की दशा में कोविड अस्पताल में ही भर्ती होना पड़ेगा। ऐसा नहीं करने पर महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सकती है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कोरोना संक्रमण की दैनिक समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि पड़ोसी जनपदों एवं राज्यों में तेजी से बढ़ते संक्रमण के कारण अग्रिम आदेशों तक होम आईसोलेशन रोका जाता है। इसका पालन कड़ाई से किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व व न्यायिक), मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम व थानावार मजिस्ट्रेट उपस्थिति रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि 45 वर्ष की उम्र से अधिक समस्त सरकारी अधिकारी/कर्मचारी एक सप्ताह के अंदर कोविड वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही न बरती जाये। वैक्सीन लगवाने की सूचना कंट्रोल रूम को दें। कोविड-19 की जांच की फीडिंग पंडित दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के स्थान पर अब मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में की जाएगी। कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन होने वाली दैनिक समीक्षा बैठक में दोपहर एक बजे सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये भी तय हुआ कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस विभाग से एक नोडल अधिकारी नामित करे, जो प्रतिदिन कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर संक्रमण की रोकथाम के लिए कार्य करें। सीडीओ ने बताया कि जिले में 13 व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित हैं। सभी को एल-2 अस्पतालों में भर्ती किया जा रहा है। उनके संपर्कियों की सैंपलिंग कराई जा रही है।
संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज कर रहे निजी अस्पताल वाले
जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक में कंट्रोल रूम प्रभारी अधिकारी स्मृति गौतम ने बताया कि क्वार्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी अस्पताल द्वारा कोविड-19 से संक्रमित पाए जा रहे मरीजों को तत्काल डिस्चार्ज कर दिया जा रहा है। इस पर डीएम ने सीएमओ से कहा कि यदि अब किसी भी निजी अस्पताल के संबंध में ऐसी शिकायत मिले तो उसके विरुद्ध पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। इसके अतिरिक्त किसी भी अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने से पहले उनकी कोविड-19 संक्रमण की जांच जरूर कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें