ड्यूटी पर जा रहे एक होमगार्ड की 10 मई की शाम अचानक मथुरा रोड पर सरकारी कोल्ड स्टोरेज के पास तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पर भी पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
करीब 28 वर्षीय कालीचरण पुत्र डालचंद्र निवासी गांव नगला चौधरी चंदपा थाने में होमगार्ड थे। वह रोजाना की तरह 10 मई की शाम को बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। मथुरा रोड पर सरकारी कोल्ड स्टोरेज के पास अचानक तबीयत खराब होने से उनकी मौत हो गई। उनकी मौत हार्ट अटैक से होने का अंदेशा है।