फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : फिर से होम डिलीवरी और टोकन सिस्टम की सुविधा लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला पूर्ति विभाग ने होम डिलीवरी व टोकन की व्यवस्था लागू की है। निशक्तजनों को होम डिलीवरी की सुविधा रहेगी। वहीं, अन्य राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण से एक दिन पहले कोटेदार द्वारा टोकन दिया जाएगा। टोकन पर समय व दिनांक दर्ज रहेगा। उसी समय पर राशन लेने के लिए आना होगा।
विज्ञापन

इस व्यवस्था का उद्देश्य है कि एक समय में अधिक लोग राशन के लिए भीड़ न जुटाएं, उसके लिए टोकन वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि सभी कोटेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह दुकानों के बाहर गोले बनवाएं, मास्क बिना पहने लोगों को राशन न दें, साथ ही दुकान पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें