गांधी पार्क इलाके के बौनेर मोड़ पर मंगलवार रात रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। नौ लोग घायल हो गए। मंगलवार देर रात एटा की ओर से सिकंदराराऊ डिपो की रोडवेज बस अलीगढ़ की तरफ आ रही थी।
बस बौनेर चौराहे पर पहुंची और अलीगढ़ की तरफ मुड़ी तभी हाईवे पर दूसरी ओर से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार विवेक (8) पुत्र रघुवीर निवासी गांव उसावा, बदायूं की मौत हो गई। मां सरिता सहित नौ लोग घायल हो गए। थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर हरि भान सिंह राठौर ने बताया कि घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। कई लोग प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर लौट गए।