फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami: वसंत पंचमी आज, चौराहों पर रखी जाएंगी होलिका

Sun, 02 Feb 2025 02:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सृष्टि के निर्माण के समय देवी सरस्वती वसंत पंचमी के दिन प्रकट हुई थीं, इसलिए वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।
विज्ञापन
बसंत पंचमी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2 फरवरी को वसंत पंचमी है। इस दिन से ऋतु चक्र में परिवर्तन होना माना जाता है। इस अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरस्वती मां की वंदना, हवन, पूजन और भंडारा आदि शामिल हैं। कई स्थानों पर महिलाएं पीले वस्त्र पहन कर मां सरस्वती की पूजा अर्चना करेंगी। साथ ही चौराहों पर होलिका दहन के लिए लकड़ी रखी जाएगी। 

विज्ञापन


पौराणिक मान्यता है कि सृष्टि का निर्माण करने के बाद ब्रह्मा जी ने जब अपनी बनाई हुई सृष्टि को देखा, तो वह शांत नजर आई, क्योंकि इसमें न तो कोई स्वर था और न ही वाणी। इसके बाद ही ब्रह्मा ने विष्णु के पास जाकर उनकी वीणा के स्वर से देवी सरस्वती का आह्वान किया। सृष्टि के निर्माण के समय देवी सरस्वती वसंत पंचमी के दिन प्रकट हुई थीं, इसलिए वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें