रामघाट रोड स्थित मैदान पर तीन मैचों की शृंखला में कैप्टन नरेंद्र सिंह चौधरी टीम ने एक रन से फाइनल मुकाबला जीत लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन नरेंद्र सिंह टीम के ओपनर तनिष्क कुमार के 25, कप्तान महान शर्मा 17, डिंपल राजपूत 55, परितोष राज 22, प्रवीण कुमार के 19 रनों की बदौलत टीम ने 40 ओवर में 228 रन का लक्ष्य रखा। गेंदबाज विराट, गजेंद्र और मोहित ने दो-दो और गौरव व गगन ने एक-एक विकेट झटक लिया। मनोज चौहान टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर यश शर्मा 43, ठाकुर हर्ष 10, मोनू राजपूत 30, विष्णु 27, संदीप 36, अनुराग 11, गौरव 10 रन के सहयोग से 226 रन बना सकी।
रोमांचक मुकाबले में कैप्टन नरेंद्र सिंह टीम ने एक रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी जीत ली। मैन ऑफ दि सीरीज डिंपल राजपूत रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। कोच रिजवान खां, वरुण चौधरी, दीपू सक्सेना, आनंद शर्मा, मोहसिन खान, शराफत अली एडवोकेट, राकेश गौतम, प्रेमवीर फौजी मौजूद रहे।