होलिका दहन को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 1569 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी उप जिला मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।
डीएम अतुल वत्स ने कहा कि होली और धुलेंडी पर जबरन रंग या गुलाल डालने वालों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति या महिला पर उनकी सहमति के बिना जबरन रंग नहीं डाला जाएगा। होली के दिन शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सभी एसडीएम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार और थाना प्रभारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।
थानावार होलिका दहन स्थल
सादाबाद में 279, सिकंदराराऊ में 268, हाथरस जंक्शन में 171, मुरसान में 150, सासनी में 147, हसायन में 144, हाथरस गेट में 140, कोतवाली सदर में 105, सहपऊ में 107 और चंदपा में 67 स्थलों पर होलिका दहन होगा।