सर्दी के कारण आंगनबाड़ी केंद्र 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी केके राय ने दी। स्कूलों में पहले से ही कक्षा 8 तक के बच्चों की 14 जनवरी तक छुट्टी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी केके रायह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी तीन साल से लेकर छह साल तक के बच्चे पढ़ाई करते हैं। कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए अवकाश की घोषणा की गई है। बच्चों को पोषाहार वितरण किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर समुदाय आधारित गतिविधि, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, आधार व मोबाइल सत्यापन, पोषाहार वितरण निर्धारित तिथियों में पूर्व की भांति होता रहेगा।