कवर ड्राइव एकेडमी के मैदान पर चल रहे अंडर-12 लिटिल चैंप्स क्रिकेट टूर्नामेंट में एमके अलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी ने कवर ड्राइव को 131 रन से हरा दिया।
विज्ञापन
6 जनवरी को धौर्रा स्थित कवर ड्राइव एकेडमी के मैदान पर 30 ओवर के मैच में एमके अलीगेरियन एकेडमी की टीम 29.1 ओवर में 291 रन पर सिमट गई। प्रतीक ने 29 गेंदों में 12 चौके और दो छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेली। प्रतीक यादव ने 57 रन व इस्माइल ने 31 रन बनाए। कवर ड्राइव के गेंदबाज स्वप्निल व हमजाह खान ने तीन-तीन विकेट झटके। जैनुल ने दो विकेट हासिल किए।
जवाब में उतरी कवर ड्राइव एकेडमी की टीम 24.1 ओवर में 160 रन पर सिमट गई। जैनुल ने 38 रन व तन्मय ने 12 रन बनाए। एमके के प्रतीक व सुल्तान ने तीन-तीन विकेट और रिषभ शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। धवीर सिंह ने प्रतीक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस अवसर पर मसूदुज्जफर अमीनी, फाजिल इलियासी, मंसूर अहमद आदि मौजूद रहे।