फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: दो दिन फिर बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ वज्रपात-तेज हवाएं और भारी वर्षा का अलर्ट, ये बातें रखें ध्यान

Sun, 25 Oct 2026 01:01 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम में अनावश्यक आवागमन से बचने को कहा है। उन्हें खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों के नीचे न खड़े होने और वज्रपात के समय पक्के भवन में शरण लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती मौसम तंत्र विकसित हो रहा है। इसके प्रभाव से 28 एवं 29 अक्तूबर को यूपी के विभिन्न जिलों में खराब मौसम की आशंका है। इसमें गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवाएं और भारी वर्षा शामिल है। इसे देखते हुए अलीगढ़ जिला प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं आपदा प्रभारी प्रमोद कुमार ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जन-धन की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने को कहा। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को चौबीसों घंटे सक्रिय रखने का आदेश दिया गया है। जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी, नालों की सफाई और जर्जर भवनों पर कार्रवाई के निर्देश हैं। किसानों को मौसम की चेतावनी देकर फसलें और अनाज सुरक्षित रखने को जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य इकाइयों में दवाओं और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम में अनावश्यक आवागमन से बचने को कहा है। उन्हें खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों के नीचे न खड़े होने और वज्रपात के समय पक्के भवन में शरण लेने की सलाह दी गई है। अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक मौसम चेतावनियों पर विश्वास करने की अपील की गई है। किसी भी जनहानि, पशुहानि, मकान या फसल क्षति पर तत्काल अधिकारियों को सूचना दें। आपदा संबंधी सूचना के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अलीगढ़ के व्हाट्सऐप/मोबाइल नंबर 9458445291 पर संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें