फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: जमकर उड़ेंगे आज रंग और गुलाल, रंगों से सराबोर होकर लोग उत्साह से मनाएंगे होली का पर्व

Wed, 04 Mar 2026 01:37 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बच्चों से लेकर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं तक सभी आज जमकर होली खेलेंगे। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर फूलों और रंगों से होली खेली जाएगी।
विज्ञापन
होली - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में आज जमकर उड़ेंगे अबीर और गुलाल। रंगों से सराबोर होकर लोग उत्साह से होली का पर्व मनाएंगे। चंद्र ग्रहण के कारण 3 मार्च को रंग वाली होली नहीं खेली गई, जिसके चलते 4 मार्च को जमकर गुलाल उड़ेगा और रंगों की बरसात होगी। 

विज्ञापन


2 मार्च रात को जगह-जगह होलिका दहन किया गया, जिसमें हजारों स्थानों पर हवन और पूजा के साथ होलिका भस्म हुई। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस ने शहर से लेकर गांवों तक मजबूत व्यवस्था की है। जिला प्रशासन ने सभी मजिस्ट्रेटों को एक्टिव किया है और पुलिस के खुफिया तंत्र को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। 

नगर निगम ने सफाई, स्ट्रीट लाइटिंग और पानी की आपूर्ति की पूरी तैयारी की है। सुबह से दोपहर तक सभी सड़कों, चौराहों, मोहल्लों और गलियों में रंगों का माहौल होगा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं तक सभी जमकर होली खेलेंगे। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर फूलों और रंगों से होली खेली जाएगी। प्रशासन ने शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी रखी है, ताकि त्योहार खुशी और भाईचारे के साथ संपन्न हो। 

होली का यह उत्सव सामाजिक समरसता का प्रतीक है। लोग एक-दूसरे पर रंग लगाकर मिलन मनाएंगे। हालांकि कुछ संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरती गई है।-संजीव रंजन, डीएम अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें