फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : होली कार्यक्रमों में जमकर उड़ा गुलाल, लोगों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
होली मिलन समारोह में अधिवक्ताओं साथ डांस करते कोल विधायक अनिल पाराशर । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
होली के पर्व का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। होली से पहले शहर के अंदर होली मिलन समारोह की धूम मची हुई है। विभिन्न सामाजिक संगठन और शिक्षण संस्थानों ने कार्यक्रम आयोजित कर होली खेली और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कई कार्यक्रमों में सांप्रदायिक सौहार्द देखने को भी मिला। इन कार्यक्रमों में लोगों ने जमकर धमाल मचाया। मौज मस्ती करते हुए गुलाल उड़ाया। चाट पकौड़ी और लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां देकर तालियां बंटोरी। अधिकांश कार्यक्रमों में लोगों ने राधाकृष्ण के स्वरूपों के साथ फूलों की होली भी खेली।
विज्ञापन

सांगवान फाउंडेशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सांगवान, निवर्तमान विधायक संजीव राजा, नवनिर्वाचित विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जीएसटी कमिश्नर एके सिंह, शिवनारायण शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, एडवोकेट सूरजपाल सिंह, आरके चौधरी आदि मौजूद रहे।
- वार्ष्णेय युवा संगठन महानगर द्वारा आयोजित होली महोत्सव में सदस्यों ने लट्ठमार होली, फूलों की होली और विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से धमाल मचाया। इस मौके पर चेयरमैन नितिन घुट्टी, संस्थापक विष्णु भैया, अध्यक्ष आकाशदीप वार्ष्णेय एडवोकेट, सुमित गोटेवाल, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- जीपी इवेंट्स एंड प्रमोशन द्वारा ईडन गार्डन में आयोजित कलर्स फेस्टिवल में सलमान खान की दबंग 3 मूवी की फेम हेमा शर्मा ने प्रमुख रूप से प्रतिभागिता की। इस मौके पर आयुष सक्सेना, राज सक्सेना, गौरव सिंह, हनी वार्ष्णेय, हर्ष वर्धन आदि मौजूद रहे।
- मोहनलाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित होली मिलन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू शर्मा, डॉ रजनी, निर्मल, अनिल तिवारी, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, वीरपाल सिंह, अजय, सर्वेश, अंजली राव आदि मौजूद रहे।
- नगर निगम जवाहर भवन में आयोजित होली मिलन के दौरान नगर आयुक्त गौरांग राठी, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, मनोज कुमार, अखिलेश चंद्र तिवारी, विजय गुप्ता, एहसान रब, राजकुमार बंसल, शिव कुमार और विभिन्न पार्षद मौजूद रहे।
- प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी में आयोजित होली मिलन में निदेशक डीआर यादव ने बच्चों के साथ जमकर होली खेली और ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
-डीएस कॉलेज में छात्र नेताओं द्वारा आयोजित होली में कपिल चौधरी, बल्देव चौधरी सीटू, नवयुग चौधरी, अतुल भारद्वाज, विक्रम पंडित, जतिन वार्ष्णेय, भूपेंद्र सिंह, अमन चौधरी, आशीष चौधरी आदि मौजूद रहे।
-गंगीरी के रतरोई गांव में जिला पंचायत अध्यक्षा विजय सिंह ने अपने पति ठा. श्यौराज सिंह के साथ ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राखी यादव, महावीर सिंह यादव, अजीत यादव, गजराज सिंह, सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।
-दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन द्वारा दीवानी परिसर में आयोजित किए गए होली मिलन समारोह में अध्यक्ष जगदीश सारस्वत, सचिव देवेंद्र सिंह जादौन, नवनिर्वाचित विधायक अनिल पाराशर, अनिल सेंगर, कैलाश बाबू गुप्ता, ठा. पीके सिंह, गणेश शर्मा, पुष्पलता शर्मा, चंद्रशेखर दीक्षित, नीरज चौहान, दीपक बंसल, रामकुमार बंसल आदि मौजूद रहे।

होली मिलन समारोह में युवक-युवतियों के साथ डांस करती बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें