अब बृहस्पतिवार को रामगढ़ पंजीपुर की जिस भूमि को कुर्क किया गया है। उस पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़ा हो रहा है। जिस प्लाट को कुर्क किया है, वह पप्पू की पत्नी के नाम से था। मगर जनवरी में उस भूमि को इकबाल व फहाद शेरवानी आदि ने खरीद लिया था। जिसका रजिस्टर्ड पत्र भी उनके पास है। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई पर ऐतराज जताते हुए कहा है कि वे इस कार्रवाई के खिलाफ अदालत में जाएंगे। वहीं इसी इलाके के जिस दूसरे प्लाट को कुर्क किया है, उसमें पप्पू की पत्नी सहित चार हिस्सेदार हैं। सभी के हिस्से की भूमि कुर्क नहीं हो सकती। इस विषय में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि अगर यह पक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत करेगा तो उसे राजस्व जांच के बाद उचित निर्णय लेकर रिलीज किया जा सकता है।
पहले भी हुई है ये कार्रवाई
खालिद पप्पू व उसका भाई मुजाहिद गुड्डू सियासत में भी खासे सक्रिय है। मुजाहिद गुड्डू ने बसपा से छर्रा सीट से विधायकी का चुनाव भी लड़ा था। बाद में सपा में शामिल हो गए। बसपा शासन काल में दोनों भाइयों बरगद हाउस स्थित आवास कुर्क किए गए थे। जो बाद में अदालत से रिलीज हुए। इधर, पप्पू के भाई मुजाहिद गुड्डू का कहना है कि वर्तमान मेंं पप्पू किसी मुकदमे में वांछित नहीं है।