महाराणा सांगा पर रामजीलाल सुमन के बयान के खिलाफ क्षत्रिय महासभा ने अदालत में याचिका दायर की थी। इसमें इतिहासकार प्रो विवेक सेंगर ने गवाही दी है। बयान दर्ज कराते हुए उन्होंने सपा सांसद के बयान को गलत करार दिया।
सपा सांसद रामजीलाल सुमन के महाराणा सांगा पर विवादित बयान मामले में दायर याचिका पर 2 जुलाई को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। इस बार याची पक्ष की ओर से इतिहासकार प्रो. विवेक सेंगर को गवाही के लिए कोर्ट में पेश कराया गया। उन्होंने विभिन्न लिखित दस्तावेजों के आधार पर अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
महाराणा सांगा पर रामजीलाल सुमन के बयान के खिलाफ क्षत्रिय महासभा ने अदालत में याचिका दायर की थी। मामले में कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए उन्होंने सपा सांसद के बयान को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न दस्तावेजों में जो लिखा है, उसके अनुसार सपा सांसद का बयान सनातनियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला व देश को बांटने वाला है।
अब इस मामले में न्यायालय ने अगली तारीख 11 जुलाई नियत कर दी है। इस अवसर पर एडवोकेट राजेश सिंह चौहान, एडवोकेट सतीश सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे।