फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: गोवंश से भरे ट्रक को रोककर हिंदूवादी संगठन ने किया चक्का जाम, पुलिस ने खुलवाया

Tue, 25 Dec 2018 11:36 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ के पलवल हाईवे पर कस्बा खैर के पास गोवंश लदे ट्रक को रोककर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम को खुलवाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  इगलास की टमोटिया पाठशाला में ग्रामीणों द्वारा बंद किये गए गोवंश को प्रशासन ट्रक पर लादकर टप्पल स्थित गौशाला भेज रहा था। जिसे खैर कस्बे से गुजरते समय हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोक कर हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया।

हंगामें और सड़क जाम की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। गोवंश के बारे में जानकारी मिलने के बाद संगठन ने जाम खत्म किया। अलीगढ़ के एसएसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि एसडीएम इगलास द्वारा आवारा पशुओं को इकठ्ठा करके दो गाड़ियों में टप्पल स्थित गौशाला भेजा जा रहा था। लेकिन खैर कस्बे में गाड़ियां पहुंचने पर कुछ लोगों ने वाट्सऐप से कुछ लोगों ने यह अफवाह उड़ाई कि गोवंश को ले जाया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं और चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें