फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू में जिन्ना की जगह वीर सावरकर की तस्वीर लगाने पहुंची हिंदू महासभा, पुलिस ने रोका

Mon, 30 Jan 2023 04:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हिंदू महासभा एएमयू में से जिन्ना की तस्वीर हटाकर वीर सावरकर की तस्वीर लगाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मडराक टोल प्लाजा पर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
वीर सावरकर की तस्वीर ले जाते हिंदू महासभा कार्यकर्ता - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस पर एएमयू में धार्मिक नारे लगने के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता वीर सावरकर की तस्वीर लेकर चले। एएमयू से जिन्ना की तस्वीर हटाकर वीर सावरकर की तस्वीर लगाने के प्लान पर पुलिस ने मडराक टोल प्लाजा पर उन्हें रोक लिया। वहां हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने मांग ज्ञापन दिया।

विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर एएमयू में एनसीसी कैडेट्स ने जोश में धार्मिक नारे लगाए थे। इसके विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता रविवार को वीर सावरकर की तस्वीर लेकर मडराक टोल प्लाजा से एएमयू के लिए निकले। हिंदू महासभा एएमयू में से जिन्ना की तस्वीर हटाकर वीर सावरकर की तस्वीर लगाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मडराक टोल प्लाजा पर उन्हें रोक लिया। पुलिस के समझाने पर हिंदू महासभा ने ज्ञापन सोंपा और वापस चले गए।

एएमयू से हटे जिन्ना की तस्वीर
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने कहा कि एएमयू में जिन्ना की तस्वीर लगी है, उसे देखकर छात्रों को गलत विचार आते हैं, अगर जिन्ना की तस्वीर हटाकर वीर सावरकर की तस्वीर लगा दी जाएगी, तो छात्रों को देश प्रेम के विचार आएंगे।
विज्ञापन


नारा लगाने वाले छात्र पर हो सख्त कार्रवाई
हिंदू महासभा ने गणतंत्र दिवस वाले दिन एएमयू में धार्मिक नारा लगाने वाले छात्र पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। छात्र पर हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है, उस पर राष्ट्रद्रोह की धारा जोड़नी चाहिए। हिंदू महासभा ने प्रशासन से कहा कि अगर 72 घंटे में अगर मांग पूरी नहीं हुई, तो सभी हिंदू संगठन एएमयू में आंदोलन कर एएमयू में से जिन्ना की तस्वीर हटाकर वीर सावरकर की तस्वीर लगाएंगे।
विज्ञापन


सांसद भी जिन्ना की तस्वीर हटाने कर चुके हैं मांग
अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम एएमयू में से जिन्ना की तस्वीर हटाने की पहले ही मांग कर चुके हैं, पर उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें