फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि: हिंदू गौरव दिवस 21 अगस्त को, भीड़ जुटा कर ताकत दिखाएगा ‘कल्याण का कुनबा’

Sun, 17 Aug 2025 01:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद व बृजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार के कई प्रमुख मंत्री। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कार्यक्रम तय हो सकता है।
विज्ञापन
कल्याण सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई जा रही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर इस बार कल्याण सिंह का परिवार अलीगढ़ में अपनी सियासी ताकत दिखाने जा रहा है। 21 अगस्त को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 80 हजार से अधिक लोगों को एकत्रित करने की योजना बनी है। जिसके लिए कल्याण सिंह के प्रभाव वाले 40 जनपदों के साथ-साथ प्रदेश भर से लोग पहुंचेंगे। खुद कल्याण सिंह पुत्र राजवीर सिंह राजू जनसंपर्क व निमंत्रण में जुटे हैं, जबकि आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर जिला-महानगर संगठन व जिले के जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

विज्ञापन


इस आयोजन को लेकर 15 अगस्त को सर्किट हाउस में पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू व प्रदेश में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने डीएम-एसएसपी संग मीटिंग की। जिसमें जिला-महानगर संगठन के साथ-साथ जिले के सभी जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सभी को आयोजन स्थल से लेकर अतिथियों के आवागमन, भीड़ के लिए यातायात व्यवस्था आदि का जिम्मा दिया गया। इसके बाद सभी लोग तालानगरी स्थित आयोजन स्थल पहुंचे। जहां मंच से लेकर पांडाल, पार्किंग आदि को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। 

इसके बाद से ही आयोजन स्थल पर नगर निगम की टीम सफाई के काम में, जबकि पांडाल बनाने वालों की टीम वहां लोहे की शीट बिछाने में लगी है। इस दौरान सांसद सतीश गौतम सहित सभी विधायक, डीएम संजीव रंजन, एसएसपी संजीव सुमन, मेयर प्रशांत सिंघल आदि अधिकारी व भाजपा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस आयोजन में प्रदेश भर से लोग पहुंचेंगे। हमारी ओर से लगातार जनसंपर्क, निमंत्रण देने का काम जारी है। साथ में हमारी टीमें भी सक्रिय हैं। अब तक 80 हजार लोगों के जुटने का अनुमान है। कुछ वीवीआईपी के आगमन की सूचना कल तक फाइनल हो जाएगी।-राजवीर सिंह राजू, पूर्व सांसद एटा

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन जिलों से बुलाए जाएंगे लोग

इस आयोजन को लेकर अलीगढ़ के अलावा हाथरस, एटा, कासगंज, बुलंदशहर को सर्वाधिक भीड़ बुलाने का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा कल्याण सिंह के प्रभाव वाले पश्चिमी यूपी व बुंदेलखंड के सभी जिलों से उनके समर्थकों को बुलाया जा रहा है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोग आमंत्रित किए जा रहे हैं। नजदीकी जिलों से लोगों को बुलाने के लिए यातायात व्यवस्था भी की जा रही है।

ये हो रहे इंतजाम
इस आयोजन के लिए दो हेलीपैड तो मैदान पर बनवाए जा रहे हैं, जबकि एक हेलीपैड पीएसी परिसर का प्रयोग में लाया जाएगा। पूरा पांडाल वाटर प्रूफ होगा, जबकि बारिश को ध्यान में रखते हुए प्रमुख आयोजन स्थल, भीड़ वाला स्थल, वीवीआईपी कॉटेज, आवागमन के रास्तों पर लोहे की शीट बिछवाई जा रही है। साथ में बारिश होने पर तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था भी रखी जा रही है। ताकि बारिश होने पर किसी तरह की परेशानी न हो।

इनका आना तय
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद व बृजेश पाठक सहित प्रदेश सरकार के कई प्रमुख मंत्री। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कार्यक्रम कल तक तय हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें