फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जादौन क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमांशू इलेवन बनी चैंपियन

विज्ञापन
म को ट्राफी देते भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री दलवीर सिंह।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव सोमना में आयोजित जादौन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ, जिसमें हिमांशू इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन


शुक्रवार को खेले गए फाइनल मैच में गभाना के हिमांशु माहेश्वरी की टीम का मुकाबला खिजरपुर-देवपुर के कुलदीप शर्मा की टीम से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमांशू इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 155 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुलदीप शर्मा की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर केवल 102 रन ही बना सकी और मैच हार गई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री दलवीर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। निजी खर्च से 21 हजार रुपये की नकद पुरस्कार दिया। इस दौरान बुद्धपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, रोहित सिंह, सुनील सिंह, अर्जुन सिंह, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें