फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में जान: घरों की छतों से गुजर रही हाईटेंशन लाइन, डर के साए में जीने का मजबूर गोविंद नगर के लोग

Fri, 31 Jan 2025 11:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नागरिकों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बंदर इस लाइन पर दिन भर झूलते रहते हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
गोविंद नगर में एक मकान की छत से जाती हाईटेंशन लाइन और बंच केबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़  शहर के रावणटीला सब स्टेशन से जुड़े गोविंद नगर कॉलोनी के नागरिक डर के साए में जीने को मजबूर हैं। यहां कई घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के साथ ही बंच केबिल गुजर रही है और आए दिन हादसे हो रहे हैं। 

विज्ञापन


नागरिकों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बंदर इस लाइन पर दिन भर झूलते रहते हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। बनवारी लाल शर्मा, सत्यपाल सिंह, सुभाष सिंह, ऋषिपाल सिंह, रामपाल सिंह, योगेंद्र कुमार, बलराम सिंह, मुकेश कुमार, कैलाश सिंह, जय भगवान गाैड़ आदि ने बताया कि रावणटीला फीडर से 11 केवीए की लाइन बाईपास के लिए क्रॉस की गई है। इस लाइन के नीचे पूरा गोविंद नगर बसा है। जिसमें कई बार तार टूटने व घरों की छतों से नीचे तार आने की वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि लाइन स्थानांतरित करने के लिए गोविंद नगर वासियों ने काफी प्रयास किए हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी व कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं । उन्होंने बताया कि यहां विद्युत लाइन काफी पुरानी व जर्जर हालत में आ पहुंची हैं। कुछ मकानों की एक मंजिला छत से काफी कम ऊंचाई पर तार झूल रहे हैं। कई बार इनकी चपेट में आकर लोग झुलस रहे हैं। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता नगरीय पीए मोगा ने बताया कि इस प्रकरण में जांच कराकर समस्या समाधान का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें