फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खेत में हाईटेंशन लाइन टूटकर महिला के ऊपर गिरी, मौत

Thu, 12 Jan 2023 06:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में थाना छर्रा की गांव धनसारी निवासी महिला शौच के लिए गांव से बाहर खेत पर गई। तभी खेत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन टूट कर महिला के सिर पर गिर गई। जिससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना छर्रा की गांव धनसारी निवासी 45 वर्षीय रानी पत्नी सुरेश चंद्र गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे शौच के लिए गांव से बाहर खेत पर गई थी। तभी खेत के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन टूट कर महिला के सिर पर गिर गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। 

विज्ञापन


बिजली की चपेट में आने के बाद परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन परिजन अलीगढ़ न ले जाकर एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक महिला ने दम तोड दिया था। महिला के मौत की सूचना पर पहुंच कर पुलिस ने परिजनों से जानकारी की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें