फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: तेज स्पीड कार गेट से टकराई, चालक घायल

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोधा क्षेत्र के गांव शिकारगढ़ी के पास ट्रक को देखकर कार सवार द्वारा नियंत्रण खोने पर कार गेट से टकरा गई। दुघर्टना में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी अतरौली भिजवाया। चालक की हालत गंभीर होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोधा क्षेत्र के गांव अहरौली निवासी रोहित सिसोदिया शुक्रवार की शाम सात बजे अपनी कार से गांव शिकारगढ़ी जा रहे थे। कार की स्पीड अधिक थी तभी गोधा की तरफ से आ रहे ट्रक को देखकर कार चालक नियंत्रण खो बैठा और दूसरी तरफ मोड़ दिया। इतने में ही कार गांव शिकारगढ़ी के लिए जाने वाले रास्ते पर बने गेट से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और चालक रोहित घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें