इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने ग्रुप डी व सी के पदों के लिए भर्ती परीक्षा 20 व 21 जनवरी को कराने का फैसला किया है। मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने समस्त जिलाधिकारियों, जनपद न्यायाधीशों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को सफलता पूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं।
हाईकोर्ट की ग्रुप सी व ग्रुप डी में ड्राइवर ग्रेड-4 व स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 के पदों पर 20 जनवरी व 21 जनवरी को दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 11.30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा शाम 3 से 4.30 बजे तक होगी।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसके लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य सचिव ने इन अधिकारियों को सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा प्रबंधन से जुड़ी कार्यवाही सुनिश्चित कराने को कहा है।
त्रिलोकपाल रामपुर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश नियुक्त
शासन ने रामपुर के पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्रिलोक पाल सिंह को रामपुर के कुटुंब न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया है। प्रमुख सचिव न्याय दिनेश कुमार सिंह ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है।