रेलवे स्टेशन पर जांच करते इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर।
- फोटो : CITY OFFICE
स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे जंक्शन पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को आरपीएफ व डॉग स्क्वायड ने मिलकर संघन चेकिंग अभियान चलाया। कोविड स्पेशल गोमती एक्सप्रेस में खास तौर पर चेकिंग की गई है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर चमन सिंह तोमर ने बताया कि अगले दो दिन तक स्टेशन पर हाई अलर्ट रहेगा। अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई है। रेल पटरियों की आउटरों पर भी जाकर चेकिंग की जा रही है। मुख्यालय स्तर से मिले सभी निर्देश का पालन किया जा रहा है। गोमती एक्सप्रेस सहित सभी ट्रेनों की बोगियों मेें चेकिंग की गई। जंक्शन के मुसाफिर खाने पर खासतौर पर निगाह रखी जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान आरपीएफ क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार कौशिक की टीम व डॉग स्क्वायड की टीम भी मौजूद रही।