प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव को कम करने के लिए रेलवे ने 18 और 19 फरवरी को कुछ ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। जबकि प्रयागराज जाने वाली कुछ ट्रेनों को कानपुर से लखनऊ वाया गोरखपुर के रास्ते चलने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि अलीगढ़ से होकर चलने वाली नई दिल्ली- पुरी एक्सप्रेस व कालका मेल 18 फरवरी को निरस्त रहेगी। जबकि जम्मू तवी, रीवा एक्सप्रेस 18 फरवरी के साथ 19 फरवरी को भी निरस्त रहेगी।
भृगु सुपरफास्ट साढ़े आठ, कालिंदी चार घंटे देरी से पहुंची
माैसम साफ होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं आ पा रहा है। सोमवार को भृगु सुपरफास्ट आनंद विहार एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, कालिंदी चार, महानंदा व स्वतंत्रता सेनानी तीन, नार्थ ईस्ट दो, नीलांचल, सीमांचल व टीएडी पैसेंजर ट्रेन एक-एक घंटे की देरी से पहुंची। कासिमपुर के विनोद गुप्ता को प्रयागराज जाना था, लेकिन ट्रेन के देरी से आने से परेशानी हुई। गंगीरी के सुरेश सिंह को लखनऊ जाना था। लेकिन, ट्रेन के देरी से आने से उन्हें स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा।