होली मिलन समारोह में कलाकारों के साथ डांस करती महिलाएं।
- फोटो : CITY OFFICE
हेल्पिंग हैंड सोसायटी ने मंगलवार को रामघाट रोड के रघुनाथ पैलेस में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया। शुभारंभ सांसद सतीश गौतम, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर व गौरव हरकुट ने फीता काटकर किया। यहां सदस्यों ने जमकर होली खेली और व्यंजनों का लुत्फ उठाया। दिल्ली से आए कलाकारों की आवाज पर सभी जमकर झूमे।
इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, डॉ. राजीव अग्रवाल, अनीता जैन, संजय गोयल, महक सिंघल, उमेश सरकौड़ा, राजेंद्र कोल, डॉ. नागेश वार्ष्णेय, डॉ. अरविंद हरी गुप्ता, डॉ. अमित वार्ष्णेय, जय गोपाल वीआईपी, विपिन मित्तल, संदीप वार्ष्णेय घी, राहुल गुप्ता बालाजी, आलोक प्रताप सिंह, पदम वार्ष्णेय, संजीव सिंघल, आशीष डिस्पोजल, देवेश योगल, सुंदर वार्ष्णेय, हरिओम वार्ष्णेय, नीतू वार्ष्णेय, विजय टॉयज आदि मौजूद रहे।