फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का 8वां सोमवार: शहर में नहीं आएंगे भारी वाहन, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Sun, 27 Aug 2023 10:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए जनसामान्य से अपील की है कि सुबह पांच बजे से लेकर शाम पांच बजे तक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, ताकि उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
रूट डायवर्जन - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में सावन मास के अंतिम सोमवार को लेकर मंदिरों एवं शिवालयों में उमड़ने वाले भक्तों एवं कावंडियों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। इस दौरान शहर में यातायात व्यवस्था में भी परिवर्तन किया गया है । यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए जनसामान्य से अपील की है कि सुबह पांच बजे से लेकर शाम पांच बजे तक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, ताकि उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम के अनुसार शहर मे भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए यातायात का डायवर्जन किया गया है। 

विज्ञापन


1- दिल्ली, खुर्जा की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडबेज /प्राइवेट/ महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। रोडवेज बसें भांकरी पुल तक आ सकेंगी तथा भांकरी पुल पर सवारी उतारने के उपरांत बाईपास से ही डायवर्ट होकर गंतव्य को जा सकेंगी।
2- खैर, टप्पल की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/ प्राईवेट / महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह रोडबेज बसें खेरेश्वर चौराहे तक आ सकेंगी। खेरेश्वर चौराहे पर सवारी उतारने के उपरांत बाईपास से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगी।
विज्ञापन

3- आगरा की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज / प्राईवेट / महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह बसें आगरा पुल के नीचे तक आ सकेंगी। आगरा पुल के नीचे सवारी उतारने के बाद बाईपास से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
4- मथुरा की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज / प्राईवेट आदि बसें मथुरा पुल के नीचे तक आ सकेंगी। मथुरा पुल के नीचे सवारी उतारने के बाद बाईपास से ही डायवर्ट होकर गंतव्य को जा सकेंगी।
5- एटा/ कानपुर की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/ प्राईवेट/ महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह रोडबेज बसें बौनेर तिराहा तक आ सकेंगी। बौनेर तिराहा पर सवारी उतारने के बाद बाईपास से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
6- नरौरा, रामघाट रोड की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/ प्राईवेट/ महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह रोडवेज बसें क्वार्सी चौराहा तक आ सकेंगी। क्वार्सी चौराहा पर सवारी उतारने के उपरांत कयामपुर मोड़, एटा चुंगी होते हुए बौनेर की तरफ डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें