फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Weather: मौसम के जानकार हैं हैरान, अब आठ महीने तक पड़ेगी गर्मी की मार

Mon, 03 Feb 2025 03:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जनवरी के अंतिम सप्ताह में ही सर्दी ने विदा लेनी शुरू कर दी थी। फरवरी के पहले सप्ताह में गर्मी का तेवर दिखना शुरू हो गया है। पिछले पांच साल में इस बार दो फरवरी का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन
नुमाइश में आइसक्रीम खाते बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम ने फरवरी के पहले सप्ताह में ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अभी से ही जिस तरह गर्मी का अहसास हो रहा है इससे मौसम के जानकार भी हैरान हैं। उनका कहना है कि इस बार लोगों को आठ महीने तक गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। सर्दी कम होने से दलहन और आलू की फसल पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

विज्ञापन


जनवरी के अंतिम सप्ताह में ही सर्दी ने विदा लेनी शुरू कर दी थी। फरवरी के पहले सप्ताह में गर्मी का तेवर दिखना शुरू हो गया है। पिछले पांच साल में इस बार दो फरवरी का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। 2 फरवरी को अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

एएमयू के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी ने बताया कि मौसम में इस बदलाव से हर कोई हैरान है। आश्चर्य की बात यह है कि एक ही बार पश्चिमी विक्षोभ के चलते शीतलहर आई, जो जलवायु परिवर्तन का साफ संकेत देते हैं। इस बार फरवरी से सितंबर तक यानी आठ महीने गर्मी रहेगी। जिस तरह गर्मी रहेगी, उसी तरह मानसून भी जल्द आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दलहन 20 और आलू के उत्पादन में पांच फीसदी होगी गिरावट

एएमयू के प्लांट प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के चेयरमैन व कृषि वैज्ञानिक प्रो. मुजीब उर्रहमान खान ने बताया कि ठंड न पड़ने की वजह से दलहन की फसलों को करीब 20 फीसदी नुकसान होगा, जबकि आलू की फसल में पांच फीसदी उत्पादन घटने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दलहन की फसलों के उत्पादन और गुणवत्ता पर भी फर्क पड़ेगा, जिसका किसानों को बाजार कम कीमत मिलेगी।

ये रहा पांच साल का तापमान
वर्ष अधिकतम- न्यूनतम
2 फरवरी 2021 -24 - 12
2 फरवरी 2022 -18- 11
2 फरवरी 2023 -23.3 - 8.8
2 फरवरी 2024 -18.2 - 9.2
2 फरवरी 2025- 25.6 - 11.8
तापमान डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें