फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लू का लॉकडाउन.. दिन गर्म, बाजार ठंडा

विज्ञापन
धूप के चलते बाजार में पसरा सन्नाटा।संवाद 
विज्ञापन
नितिन गुप्ता
विज्ञापन

अलीगढ़। भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू ने अलीगढ़ के कारोबार की रफ्तार थाम दी है। शहर के प्रमुख बाजारों में तीन दिन के भीतर करीब 21.30 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ा है। आम दिनों में जिन बाजारों में रोजाना करीब 10.50 करोड़ रुपये का कारोबार होता था, अब वहां दुकानों पर ग्राहक नहीं है। सूरज चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवा की वजह से लोग बाजारों से दूरी बना रहे हैं।
दिन भर बाजारों में ग्राहकों का इंतजार रहता है। देर शाम में लोग बाजार निकल रहे हैं तब तक व्यापारी थकान और दुकान बंद करने पर ध्यान देता है। यह स्थिति रेलवे रोड, महावीरगंज और सेंटर प्वाइंट में देखने को मिल रही है जो शहर के व्यस्त बाजार हैं। यहां हमेशा ग्राहकों की भीड़ रहती है लेकिन अब व्यापारी बताते हैं कि सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बाजार लगभग खाली रहते हैं। सिर्फ शाम के तीन-चार घंटों में थोड़ी बहुत खरीदारी हो पा रही है।
विज्ञापन

बाजारों में प्रशासन की व्यवस्था भी नहीं : व्यापारियों का कहना है कि गर्मी से राहत के लिए बाजारों में नगर निगम की ओर से कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। बाजारों में न तो ग्रीन मैट लगाई गई हैं और न ही पीने के ठंडे पानी या अस्थायी छाया की व्यवस्था है।
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति भी खराब बनी हुई है। ऐसे में दुकानदार खुद अपने स्तर पर पानी और कूलर की व्यवस्था कर रहे हैं। व्यापार संगठनों ने मांग की है कि नगर निगम प्रमुख बाजारों में गर्मी से राहत के लिए अस्थायी शेड, पानी के टैंकर और छिड़काव जैसी व्यवस्था करे, ताकि ग्राहक बाजारों तक पहुंच सकें और कारोबार को राहत मिल सके।

धूप के चलते बाजार में पसरा सन्नाटा।संवाद 

धूप के चलते बाजार में पसरा सन्नाटा।संवाद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें